रिपोर्ट – सुमित खत्री
हंडिया : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से खंड कार्यवाह सौरभ अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मंगलवार को हंडिया में पथ संचलन निकाला गया | पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वंय सेवकों का स्वागत किया | श्री अग्निहोत्री ने बताया कि हंडिया में निकले पथ संचलन में सैकड़ों स्वंय सेवकों ने भाग लिया | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के पावन अवसर के दौरान हुई थी |
इसीलिए प्रतिवर्ष विजयदशमी पर्व के दौरान पथ संचलन का आयोजन किया जाता है।