jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

हथियारों का सौदागर पुलिस की गिरफ्त में, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

ग्वालियर: चुनावों को देखते हुए बढाई गई सख्ती में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भिंड से अवैध हथियार बेचने आए हथियारों के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है।  ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि अपाचे मोटरसाइकिल पर एक युवक भिंड से ग्वालियर आ रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से एक पिस्टल, पांच कट्टे, 32 बोर के 13 कारतूस और कट्टे के पांच कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहर सिंह निवासी मेहगांव जिला भिंड बताया। पूछताछ में मोहर सिंह ने क्राइम ब्रांच को बताया कि ये हथियार उसे गोरमी के वीर सिंह ने भेजे थे और उसे उन्हें जलालपुर में मलखान लोधी को देना था।। पिस्टल की डील 30 हजार और कट्टे 5 से 7 हजार में बेचे जाने थे। आरोपी से जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर में मलखान की तलाशी ली लेकिन वो वहां नहीं मिला। मलखान 5भ हजार का इनामी बताया गया है। बताया जा रहा है कि मलखान ने ये हथियार चुनावों में प्रयोग के लिए मंगवाए थे। लेकिन पुलिस की सख्ती से ये पहले ही पकड़  लिए गए।