jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

हथियार लूट मामले में पीडीपी विधायक से हो सकती है पूछताछ

श्रीनगर : पीडीपी विधायक ऐजाज अहमद मीर से पिछले सप्ताह उनके घर से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) द्वारा आठ हथियारों की लूट के सिलसिले में जल्द पूछताछ हो सकती है।    शोपियां के जैनापुरा निवासी एसपीओ आदिल बशीर ने शुक्रवार को मीर के निजी सुरक्षा अधिकारियों की सात एके राइफल ले लीं और उनके जवाहर नगर आवास से लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली।घटना के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और एसपीओ की गिरफ्तारी के लिए कोई भी सूचना देने पर दो लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।
अधिकारियों ने  कहा कि विधायक से जल्द पूछताछ हो सकती है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि आतंकी गतिविधियों में विधायक का एसपीओ शामिल पाया गया है।    पिछले साल अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने मीर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी पर ध्यान केंद्रित किया था।  विधायक के पुलिस चालक तौसीफ  अहमद को हमले में उसकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल 10 जुलाई को अनंतनाग जिले के खानाबल के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमले में सात अमरनाथ यात्री मारे गये थे और 19 घायल हो गये थे। अधिकारियों ने कहा कि हथियार लेकर भाग गये एसपीओ की नियुक्ति भी संदेह के घेरे में है क्योंकि अब तक हुई जांच में पता चला कि मामले में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

- Install Android App -

एक अधिकारी ने कहा कि उसे बिना उचित सत्यापन के भर्ती किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि एसपीओ को किसके कहने पर नौकरी मिली जो आतंकियों के साथ संपर्क में था। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पहले कहा था कि हथियार चोरी में शामिल एसपीओ के सहयोगियों के संबंध में सुरागों पर काम किया जा रहा है। सिंह ने उत्तर कश्मीर में संवाददाताओं से कहा कि वह (एसपीओ) दूसरी तरफ  (आतंकियों से) जुड़ा है। अपना काम सही से नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शोपियां के वाची विधानसभा क्षेत्र से विधायक मीर के सभी निजी सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।अधिकारियों के मुताबिक एसपीओ के परिजनों से जांच के तहत पूछताछ की गयी है जिनमें उसके पिता भी शामिल हैं जो जमात-ए-इस्लामी के जिला प्रमुख हैं।
हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकियों और लूटे गये हथियारों के साथ एसपीओ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं।