jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

हनीट्रैप में फंसा था DRDO इंजीनियर, फेसबुक चैट से लीक की ब्रह्मोस की डिटेल

नागपुर: पाकिस्तान को ‘‘तकनीकी सूचना’’ लीक करने के मामले में नागपुर के पास स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस एयरोस्पेस सेंटर में कार्यरत एक इंजीनियर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इंजीनियर निशांत अग्रवाल पर सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम के गोपनीय जानकारियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को लीक करने का आरोप है। निशांत हनीट्रैप के जाल में फंस गया था।
पर्सनल कंप्यूटर में थी जानकारी
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के एटीएस के एक संयुक्त अभियान में ब्रह्मोस के वर्धा रोड केंद्र से निशांत को गिर‍फ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस सूत्रों ने बताया कि निशांत के नागपुर स्थित घर से एक कंप्यूटर जब्त किया गया जिसमें गोपनीय दस्तावेज पाए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के दस्तावेज किसी के निजी कंप्यूटर में नहीं होने चाहिए। सूत्रों ने बताया कि निशांत के गृह नगर रुड़की स्थित उसके घर से भी उसका एक पुराना कंप्यूटर जब्त किया गया है और उसमें मिली चीजों की जांच की जा रही है।
फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला से चैट
एक अधिकारी के मुताबिक फेसबुक पर पाकिस्तान से महिलाओं की फेक आईडी बनाने और भारत में संवेदनशील जगहों पर काम कर रहे अधिकारियों को फंसाने का मामला सामने आने के बाद यूपी एटीएस इस पर नजर बनाए हुई थी कि कोई अधिकारी हनीट्रेम मामले में फंस तो नहीं रहा। पिछले साल गिरफ्तार सीमा सुरक्षा बल के एक आरक्षी से संबंधित जांच में दो और फेसबुक आईडी का पता चला था, जो महिलाओं के फेक नाम से बनाई गई थीं और पाकिस्तान से उनका संचालन किया जा रहा था। निशांत के उन आईडी से चैट किए जाने के सुबूत मिले थे।

- Install Android App -

बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस का गठन भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के ‘मिलिट्री इन्डस्ट्रीयल कंसोर्टियम’(एनपीओ मशिनोस्त्रोयेनिया) के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया है। भारत और रूस के बीच 12 फरवरी, 1998 को हुए एक अंतर-सरकारी समझौते के माध्यम से यह कंपनी स्थापित की गई थी।