ब्रेकिंग
12 बजकर:12 मिनिट पर  12 लोगो ने युनियन कार्बाइड आए 12 कंटेनर मे जहरीले अवशिष्ट का विरोध मे शव सत्याग... हंडिया में धूमधाम से मनाई संत रविदास जी की जयंती!  टिमरनी पुलिस ने किया पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति को चंद घंटो में गिरफ्तार, भेजा जेल  इधर शहर मे मतदान उधर 60 लाख की हुई डकैती,  पुलिस की वर्दी में बिना नम्बर की कार मे आए बदमाश Ladki Bahin Yojana 8th Installment: बड़ी खुशखबरी! लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त की डेट हुई जारी, फट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। हरदा: 12 फरवरी बुधवार को आज जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी रविदास जी की जयंती Sirali news: जमीन खरीदी मामले में खरीददार ने की धोखाधड़ी , बिना पैसे दिए जमीन की करवा ली रजिस्ट्री,औ... चंबल क्षेत्र : मुरैना के युवक ने योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी युवक ने उप्र सीएम आवास म... BPL Ration Card List 2025: फरवरी में सिर्फ इनको मिलेगा फ्री राशन, जल्दी चेक करो अपना नाम!

हरदा। डगावा शंकर मृतक किसान राजेश करोड़े आत्महत्या मामले में, 4 साहूकारों पर FIR दर्ज,

किसान ने मौत को गले लगाने से पहले बनाया था रोते रोते वीडियो, सुसाइड नोट में लिखे साहूकारों के नाम, तीन साहूकार कर रहे थे ज्यादा परेशान, पुलिस जांच में 4 साहूकारों पर किया अपराध दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम डगावाशंकर के किसान राजेश करोड़े ने बीते दिनो साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।

- Install Android App -

किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। इस मामले सिराली थाना प्रभारी मदन पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टि मृतक किसान के वीडियो सुसाइड नोट व कुछ साहूकारों के बयान के आधार पर 4 साहूकार आरोपीगण दुर्गेश कुशवाह, साबिर खान, बुद्धु वलाही, कल्लू चाचा के ऊपर अपराध 327/23 धारा 306, 34 आईपीसी 3/4 मध्यप्रदेस ऋणियों का सरंक्षण अधिनियम 1937  के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही अन्य लोगो से भी पूछताछ कर रहे है। बैंक में भी पता कर रहे है। कोई कर्ज है क्या, वही पांच एकड़ जमीन दो लोगो ने रजिस्ट्री की है। अशोक गुर्जर, और पंडरीनाथ राजपूत उनसे भी जानकारी ले रहे है। इस जमीन मामले में राजस्व विभाग से भी जानकारी जुटाई जाएगी साथ ही। बैंक खातों की भी जानकारी हम जुटा रहे है। आगे जांच में जो भी तथ्य आयेगे उसके आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करेगे।
हम आपको बता दे की मृत्यु से पूर्व किसान ने एक सुसाइड नोट और एक वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में 14 साहूकारों से कर्ज लेना बताया वही तीन साहूकार से बहुत ज्यादा परेशान होना बताया।