jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

हरदा : आज हरदा की ‘वार्ड चौपाल’ में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर श्री गर्ग हरदा के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 व 12 की समस्याएं आज सुनी जाएंगी

हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 6 मई को नगरीय क्षेत्र हरदा के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 व 12 में शनिवार को चौपालों का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल नगर पालिका कार्यालय कैम्पस में स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित होगी।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जावेगा।