हरदा : जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, अध्यक्ष नगर परिषद टिमरनी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, डीएफओ श्री अनिल चौपड़ा, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट मयंक जैन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधि को बताया कि जिले में 23 विभागों द्वारा 61161 स्थानों पर लगभग 13 लाख पौधों का रोपण ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ अभियान के तहत लगाया जाएगा। उन्होने सभी से अपील की कि सभी नागरिक व जनप्रतिनिधि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। उन्होने कहा कि यदि किसी को स्थान या पौधों की आवश्यकता हो तो वे इसके लिये हमारे विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि पौधरोपण के लिये सभी अधिकारी अभियान के लिये दिन निश्चित करें। सभी निकायों के माध्यम से पौधरोपण करें। बैठक में डीएफओ श्री चौपड़ा ने बताया कि पोंसाढ़ाना और मगरधा में वन समितियों के माध्यम से नर्सरी खोली गई है। जहां से शासकीय दर पर पौधे उपलब्ध कराया जाएंगे। इसके अलावा उन्होने बताया कि बांस मिशन के तहत निजी क्षेत्र में भी बांस लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ...
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल'
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया
हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...
मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण
विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न
टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित
RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
