हरदा का जन्मोत्सव मनाने से पहले किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने की माँ नर्मदा की स्तुति
सबिंदु सिन्धु सुस्खल तरंग भंग रंजितम, द्विषत्सु पाप जात जात कारि वारि संयुतम
कृतान्त दूत काल भुत भीति हारि वर्मदे, त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे ॥
मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। 2 अप्रैल 2022 गुड़ी पड़वा महापर्व और चैत्र नवरात्र पर हरदा का जन्मोत्सव गौरव दिवस के रूप में मनाने से पूर्व 1 अप्रैल शुक्रवार को अमावस्या के दिन किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा के लिए रवाना हुए। इसी बीच उन्होंने माँ नर्मदा की नर्मदाअष्टक से स्तुति कर प्रदेश की उन्नति, प्रगति और खुशहाली, किसानों के कल्याण की प्रार्थना के साथ प्रथम हरदा गौरव महोत्सव के सफल होने की प्रार्थना की।