ब्रेकिंग
मप्र मे बदला मौसम : दिन मे धूप चुभ रही तो रात मे अभी भी ठंड है बरकरार हरदा: बाल संरक्षण इकाई के प्रयासों से बंगाल राज्य स्थित अपने घर वापस पहुँचा 13 वर्षीय बालक बैतूल: बाजार में अचानक दुकान में लगी आग 5 दुकानें जलकर हुई खाक हंडिया: रिद्धनाथ मंदिर के पास हाइवे पर पूजन सामग्री बेचने वाले की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ र... राम जानकी मंदिर गोमुख धाम मठ के उत्तराधिकारी घोषित! शिष्य मनोहरदास कठिया होगे MP BIG NEWS: तहसील मे फरियादी महिला को लिपिक ने सरेआम थप्पड़ और जूतों से मारा! गिड़गीड़ाती रही महिला न... Aaj ka rashifal; आज दिनांक 21 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। हरदा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें धोखाधड़ी: पोस्टआफ़िस और एलआईसी के ग्राहकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति हुए गिरफ्तार Harda news: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 3 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि केे 394000/- रूपये

हरदा जिले को मंत्री कमल पटेल ने अपराध की दुनिया में नंबर 1 बना दिया, नशा जुआ सट्टा, वेश्यावृत्ति के अड्डे खुलेआम चल रहे  : सुरेंद्र जैन 

– नर्मदा को मां कहते हो और उसमे खड़े होकर झूठी कसम खाते हो, और उसका सीना छलनी करवाते हो, और भी लगाए कई गंभीर आरोप। स्व नंद कुमार सिंह चौहान के नाम नहीं किया भवन !

हरदा : भाजपा को बड़ा झटका सुरेंद्र जैन ने दिया । उन्होनें सभी पदो से  आज इस्तीफा दे दिया। आज दोपहर स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता रखकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने आज दुखी मन से भाजपा पार्टी की प्रार्थमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने मंत्री कमल पटेल पर कई गंभीर आरोप लगाए।   जैन ने कहा की 35 साल पार्टी की सेवा की लेकिन ये भाजपा पार्टी अब कमल पटेल की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई।  उन्होंने कहा की मंत्री कमल पटेल खुलेआम हरदा को नरक में धकेल रहे है। हरदा अपराध की दुनिया में नंबर 1 हो गया। पहले ब्राउन शुगर एमडी ड्रग्स बड़े महानगरों में बिकते थे। लेकिन हरदा में ये सब खुलेआम और बड़े स्तर पर बिक रहे। युवा गरीब मजदूर इसका शिकार हो रहे और उनका जीवन बर्बाद हो रहा है। मंत्री झूठ बोलते है। बेटा गद्दार बोलता है। इन्होंने बेहिसाब संपत्ति बना ली। अब अहंकार आ गया। ये अब सेवा नही करना चाहते ये सिर्फ दौलत कमा रहे है। उन्होंने आगे कहा की हरदा के युवाओं के भविष्य को देखते हुए मेने इसका विरोध किया। लेकिन मेरी नही सुनी गई।  मां नर्मदा की झूठी कसम खा रहे है। मंत्री और उनके ड्राइवर मां नर्मदा का सीना छलनी कर अवैध उत्खनन करते हैं। इतना ही नहीं हरदा में जगह अवैध शराब जुआ सट्टा, कई जगह वेश्यावृति भी हो रही लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही। मंत्री कमल पटेल अपने सिद्धांत को भूल गए। सेवा करने के लिए आए थे। लेकिन दौलत के घमंड मे ये अब सिर्फ परिवार बाद में उलझ गाए।  युवाओं के साथ धोखा हो रहा उन्हे। नशे की आग में धकेल दिया गया।

 – देखे वीडियो –  https://youtu.be/fP08Sf0wQco

इतना ही नहीं पार्टी के महापुरुषों का भी इन्होंने अपमान किया है। जिनके बलिदान पर ये पार्टी खड़ी हुई थी।  श्री जैन ने मंत्री कमल पटेल को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने कहा की पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने पालिटिकल डायरी में 11 दिसंबर 1961 को लिखा था। इस दौरान जैन भावुक होकर रोते हुए कहने लगे कि मां जेसी पार्टी को छोड़ने का दुख हो रहा है। लेकिन दुर्भाग्य कहे की हरदा में कमल की प्राइवेट पार्टी बन गई। अभी हमारे पार्टी के महापुरुष जिन्होंने तन मन जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया उनका शिलालेख किसी ने नाली में फेक दिया। उनका अपमान किया गया। मन बहुत दुखी हुआ।
इतना ही नहीं अभी हाल में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जब आए थे। तो उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष और मेरे सामने आदेश दिए थे कि शिलालेख को ससम्मान लगाया जाए। और इस भवन का नाम नंदू भैया के नाम से रखा जाए। लेकिन न तो शिलालेख लगाया और न ही नाम बदला। 

- Install Android App -

पंडित दिन दयाल ने लिखी थी ये बात – 

“कोई बुरा प्रत्याशी केवल इसलिए आपका मत पाने का दावा नही कर सकता की वह किसी अच्छे दल की ओर से खड़ा है।। दल के हाई कमान ने ऐसे व्यक्ति को टिकिट देते समय पक्षपात किया होगा, अतः ऐसी गलती को सुधारना मतदाता का कर्तव्य है।”
इसी के साथ उन्होंने भावुक होकर पार्टी छोड़ दी। अगली नई पारी की शुरआत करने दो या तीन दिन में निर्णय लेगे। 

मंत्री पटेल और जिला अध्यक्ष ने भी नहीं उठाया फोन –

आरोप के संबंध में जब मकड़ाई एक्सप्रेस ने मंत्री कमल पटेल और भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा को उनके मोबाइल पर दो से तीन बार काल कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने  कॉल रिसीव नही की।