jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा: गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल की मदद पर मिलेंगे 5000 रू ईनाम

हरदा। जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में उत्कृष्ट विद्यालय के लगभग 150 छात्र छात्राओं को यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई ।

- Install Android App -

यातायात प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिहवन मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी गंभीर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (01 घंटे के भीतर) अस्पताल पहुँचाकर घायल की जान बचाने पर सरकार द्वारा 5000 रूपये का ईनाम एवं एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा छात्र छात्राओं को यातायात नियमो जानकारी देते हुये यातायात पुलिस के द्वारा किये गये कार्यो की जानकरी दी गई ।

यातायात प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा स्कूली छात्र छात्रों की जानकारी देते हुये बताया की बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन नही चलाना चाहिए क्योकि दुर्घटना होने पर यह हमारे सिर में चोट लगने से बचाता है । इसी प्रकार चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग करने पर दुर्घटना में घायल होने से बचा जा सकता है ,छात्र छात्राओं को नाबालिग रहते हुये किसी भी प्रकार के वाहन न चलाने की समझाईश देते हुये बताया की आप जैसे ही बालिग हो सर्वप्रथम आप ड्रायविंग लायसेंस बनवाये । नशे से दूर रहे एवं शराब अथवा अन्य किसी पदार्थ का नशा कर वाहन नही चलाना चाहिए । अन्य यातायात नियमों की जानकारी देते हुये छात्र छात्राओं से अपील की गई की आप अपने परिजनों को जो वाहन चलाते है उन्हे ये नियम जरूर बताये जिससे के वे भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे ओर सड़क हादसो से बच सके ।