हरदा | चमक विहीन गेहूं खरीदने ओर वेअर हाउसों में भंडारण के लिये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा हरदा के मीटिंग हॉल में उपार्जन केन्द्र सर्वेयरों व उपार्जन केन्द्र के प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहकारी संस्थाओं सर्वेयर प्रदायकर्ता संस्था आरबी एसोसिएट की ओर से सुपरवाइजर सुश्री भावना पवार, खाद्य विभाग की ओर से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अमृता भट्ट, नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउस के जिला प्रबंधक ने उपस्थित सर्वेयरों को उपार्जन के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ बगैर वेल्यू कट के उपार्जन होगा तथा 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ के उपार्जन पर किसानों से कोई कटौत्रा किए बगैर पूर्ण समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 80 प्रतिशत तक ही चमकविहीन गेहूँ का उपार्जन किया जाएगा, इससे अधिक प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान बताया गया कि उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबन्धक द्वारा सर्वेयर अथवा गुणवत्ता परीक्षक के माध्यम से चमकविहीन गेहूँ का विधिवत रिकार्ड रखा जाए एवं संबंधित किसान की तौल की गई उपज में कितना प्रतिशत गेहूँ की मात्रा चमकविहीन है तथा सर्वेयर एप एवं ई-उपार्जन सॉफ्टवेयर में संबंधित सर्वेयर द्वारा किसान के डाटा में चमकविहीन गेहूँ के प्रतिशत की अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रविष्टि कराई जाए। प्रशिक्षण में निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपार्जन केन्द्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव
भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार
वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम
वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध
कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म
Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख
इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण
नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
