मकड़ाई समाचार हरदा। कार्यालय जनपद पंचायत हरदा में मनाया गया। जनपद अध्यक्ष का जन्मदिन जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक डा आर के दोगने, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद पटेल, केदार सिरोही, मोहन साईं, जनपद उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा एवं जनपद सदस्य, रामनारायण निवारे, कैलाश गिनारे, अजय पाटिल, सेवंती दशरथ इंदौरे, रेवा आत्माराम, पार्वती सुन्दरलाल नन्द मेहर, पूजा बबलू यादव, सूरत सिंह बघेल उपरोक्त सभी की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष श्रीमति रेवा धर्मेन्द्र पटेल ने किया जनपद परिसर में लगभग 10 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहा बगीचे एवं हितग्राहियों के लिए पिने का पानी की व्यवस्था के लिए उक्त स्थान पर भूमि पूजन किया।
इसी मौके पर जनपद में समस्त पटेल (गोल्या) परिवार एवं अतिथि गण विजय सिंह पटेल (गाडरिया) लक्ष्मीनारायण पटेल (धनवाडा) गणेश पटेल ,सुरेन्द्र पटेल (देवास) के समक्ष जोर शोर से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष रेवा धर्मेन्द्र पटेल ने कहा की आप सभी महानूभावो की उपस्थिति अनुकर्णीय है। मै विशाल ह्रदय से आपका आभार व्यक्त करती हु।