हरदा; तापमान उछलकर 41 पर पहुंचा, आज जिले में 40 डिग्री दिनभर गर्म हवाओं के कारण गर्मी से परेशान हुए लोग
मकड़ाई समाचार हरदा. एक सप्ताह से जिले में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वहीं तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं। वहीं सड़कों का डामर पिघलने लगा है। दिनभर गर्म हवाओं के चलने से लोग गर्मी से हलाकान हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में अधिकतम 41 और न्यूतनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दोपहर में 40 डिग्री तक पहुँचा।
वहीं 5 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। इसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से दिन व रात में गर्मी लोगों को पेरशान कर रही है। दिनभर उमस व चुभन वाली गर्मी ने लोगों को झुलसाए रखा। सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 41 पार पहुंच गया। जिसके कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। अप्रैल और मई महीने में तापमान के और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। गर्मी के कारण लोग सर्दी, बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं।