jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा: पति के सामने महिला को सांप ने घुटनों में डंसा, महिला की मौत, पांच बच्चों की मां थी महिला

हरदा।जिले के ग्राम झाड़पा में एक किसान के खेत में काम करने वाले मजदूर की पत्नी को जहरीले सांप ने घुटने में डस लिया। महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़पा में आज सुबह महिला अपने खेत में बनी टापरी में सो रही थी। उसी समय ये घटना हुई।
जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मजदूर महिला सिवनी मालवा तहसील के बंदी गांव निवासी है। मजदूर अरविंद चौहान जाति कोरकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम झाड़पा के एक किसान के यहां बीते दो सालों से मजदूरी कर रहा है। गुरुवार सुबह वह अपनी टपरी में चाय बना रहा था, पत्नी लेटी हुई थी। इस दौरान टपरी में एक बड़ा सांप आ गया और उसने जमीन पर लेटी पत्नी के घुटने पर काट लिया।

मृतका के पति ने बताया कि उसके सामने ही सांप ने पत्नी को कांट लिया। मालिक को सूचना दी। उन्होंने अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं।

- Install Android App -

इंदौर: 3 लुटेरों ने महिला से मोबाइल छीना तो अकेली भिड़ गई बदमाशो से, महिला के हौसले हिम्मत की हो रही तारीफ

 

ये खबर महत्वपूर्ण है पढ़े।

Harda news: harda हरदा जिले के 87 ग्रामों में पटवारी नक्शे से प्रमाणित प्रतिलिपि ही मान्य होगी ! ये खबर अति महत्वपूर्ण है जरूर पढ़े!