jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हरदा : प्रदर्शन करने के तीसरे दिन बाद पहुंचा पानी, नहर का पूजन कर जताई खुशी

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के ग्राम गोदड़ी, नौसर तथा काथड़ी के किसानों ने गत 3 अप्रैल को अपने हिस्सा का पानी मांगने को लेकर सुखी नहर में खटिया पर बैठकर प्रदर्शन किया था। किसानों ने आरोप लगाया था कि दबंग और रसूखदारों ने नहर में हेड़प बना दिया है। जिससे 11 दिन के बाद भी तवा डेम का पानी नहीं मिल पाया है।

- Install Android App -

किसानों के प्रदर्शन के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी और प्रशासन हरकत में आया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ नहर पर पहुचकर हेड़प तुड़वाए। मूंग सिंचाई के लिए घोषित क्षेत्र में जल प्रवाह की सुगमता को लेकर हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के अंतर्गत ओसरा बंदी कार्यक्रम लागू कर दिया है। बुधवार दोपहर इन क्षेत्र में नहर में पानी पहुंच गया है। सिंचाई के लिए पानी मिलने से किसानों ने खुशी जताते हुए नहर का पूजन अर्चन किया है।