jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा: भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक हुई, 21को मनाएंगे बलराम जयंती

हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित की गई।जिसमें पूर्व में किये कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। प्रचार प्रमुख राजनारायण गौर द्वारा जानकारी दी गयी भा, कि, संघ आगामी 15 सितम्बर को अखिल भारतीय कार्ययोजना के तहत सभी तहसील केंद्रों पर तहसील इकाइयों के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा। एवं 10 सितंबर से सभी ग्राम इकाइयों में बलराम जयंती उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।एवं 21 सितंबर को कृषि उपज मंडी में जिलास्तर पर बलराम जयंती कार्यक्रम एवं विशाल शोभायात्रा ओर वाहन रैली का आयोजन निर्धारित किया गया। जिसमें रैली के समापन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा जिसमे मुख्य रूप से वर्तमान में अवर्षा एवं तम्बाकू इल्ली से खराब सोयाबीन फ़सल के मुआवजे एवं बीमा की माँग प्रमुखता से की जावेगी ऐसा निर्णय लिया गया।
मुख्य रूप से– जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाये, प्रान्त सदस्य शैतान सिंह राजपूत, सम्भाग उपाध्यक्ष आनंदराम किरार,रामकृष्ण मुकाती,विष्णु गौर बृजमोहन राठौर, लोकेश गौर राजेंद्र बाँके ,कैलाश जलावड़ा, दीपचंद नवाद,बालकदास छापरे,श्याम पाटिल,विनय राव, अरुण पटवारे, विनय यादव,विजेश मुकाती, रेवाशंकर दोगने, दीपक पटेल सियाराम गौर,हरिओम राजपूत उपस्थित रहे।