हरदा मगरधा मार्ग पर फोर व्हीलर वाहन में लगी आग,हादसे में जिंदा जलने की आशंका, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, पुलिस
हरदा। रविवार रात साढ़े 9 बजे के लगभग हरदा मगरधा मार्ग पर ग्राम बुंदड़ा के पास मुख्य मार्ग पर फोर व्हीलर वाहन में अचानक आग लग गई।
आग लगने से कार में सवार कुछ लोगो के जिंदा जलने की आशंका, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, पुलिस टीम पहुंच चुकी है। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी संख्या में भिड़ थी। वही फायर बिग्रेड से आग बुझाई गई। लेकिन कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। एक व्यक्ति की मौत की जानकारी लगी है। लेकिन अभी अधिकारी पुष्टि नही हो पाई है। कार में आग कैसे लगी कार में कोन कोन लोग थे। फिलहाल जांच चल रही है।
खबर आगे अपडेट हो रही।