मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अजा, अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बैठक हुई। इसमें जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सीपी सोनी ने बताया अजा वर्ग से रेप के 5 मामलों में 4 लाख रुपए की सहायता दी गई है। 2 मामले शेष है। अपमान एवं अभित्रास के 26 प्रकरण में से 19 प्रकरण स्वीकृत कर 13.50 लाख रुपए पीड़ित को भुगतान किए गए हैं। 7 प्रकरण बाकी है। इसमें 3 प्रकरणों को दूसरे जिले में भेजे गए हैं। इसके अलावा अजजा के व्यक्ति की हत्या के 1 मामले में 8.25 लाख रुपए की राहत राशि दी गई है। रेप के 12 प्रकरणों में से 8 प्रकरणों में 8.50 लाख रुपए दिए गए। 4 मामलो का निराकरण अभी होना बाकी है। अपमान एवं से अभित्रास के 12 प्रकरणों में से 10 मि प्रकरणों की स्वीकृति दी गई। इसमें 5.75 लाख रुपए वितरित किए गए। बैठक में कलेक्टर संजय गुप्ता व मनीष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
ब्रेकिंग