ब्रेकिंग
Harda big news: डॉक्टर काटकर की बाबासाहेब आंबेडकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी प्रोफेसर से गाली गलौज मामले म... हरदा :-नगर परिषद खिरकिया सी.एम.ओ. द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शासकीय कार्यक्रम को बनाया गया पार्ट... आज भी रामलीलाओं का मंचन हमारी संस्कृति से जोड़े हुए है। फुलड़ी ग्राम में सात दिवसीय रामलीला का भंडारे ... Harda: रामानुज का सुयश ! शतरंज में बाजी मार के  प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया ! नकाबपोश बदमाशो ने महिला प्रोफेसर के मकान में की तोड़फोड़ पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार!  मामला प... MP BIG NEWS: मंदसौर में संतरे के बगीचे मे मिली ड्रग्स की फैक्ट्री!  नशे के काले कारोबार के शिकार हो ... शादी की बात पर कहासुनी पर युवक ने होटल मे प्रेमिका को मारी गोली! भीड़ ने युवक को पकड़ किया पुलिस के हव... Harda big news: किसान आत्महत्या मामले में, 3000 रूपये के इनामी फरार आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। हरदा: आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए गए आयुष्मान आरोग्य शिविर

हरदा : सर्वब्राह्मण समाज युवा संगठन ने शीतल जल प्याऊ का किया शुभारंभ, पशुओं के लिए 6 स्थानों पर रखी हौज

मकड़ाई समाचार हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने शहर में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया है। पशुओं के लिए पानी की हौज की व्यवस्था भी की है। परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को शीतल जल प्याऊ और पानी की हौज की शुरुआत हुई है। सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि संगठन ने शहर में पांच स्थानों पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ और पशुओं के लिए पांच स्थानों पर पानी की हौज की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी संगठन प्याऊ की व्यवस्था करेगा।

इन स्थानों पर हुआ शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने परशुराम चौक, सत्यनारायण मंदिर, बस स्टैंड, कचहरी के पास ,घंटाघर क्षेत्र में प्याऊ की शुरुआत की है।

- Install Android App -

पशुओं के लिए यहां रहेगी व्यवस्था

सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने नेहरू स्टेडियम के पास, कृषि उपज मंडी के पास, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, खंडवा बायपास चौराहा, बस स्टैंड और घंटाघर के पास पशुओं के लिए पानी की हौज रखी जाएगी। जिससे उन्हें पानी उपलब्ध हो सके।

इनकी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई ने परशुराम जन्मोत्सव में शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी नारायण पचौरी, महामंत्री सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, परशुराम उत्सव संयोजक नितेश बादर, सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, समाजसेवी हरीश चौरे, गोविंद व्यास, रोहित तिवारी, पूर्व युवा इकाई अध्यक्ष लोकेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य बी पी तिवारी, उत्तम तेनगुरिया, एलके दुबे, अमित दुबे, प्रभात दुबे, मनीष व्यास, गुड्डू शर्मा, मोनू पाठक, गोपाल शर्मा, बबलीन शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।