jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना का नाम बदलेगा, अब कहलाएगी ‘देवी सुभद्रा योजना’ नियम तोड़ने पर पुलिस वालों के ही कट गए चालान, बहस करते रहे गए वार्दीधारी इंदौर महापौर का मेट्रो अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोले – सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ तीर्थदर्शन योजना के तहत वृद्धजन वैष्णो देवी यात्रा करेंगे !तीर्थ यात्रा के लिये 30 जनवरी तक आवेदन लि... पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे ! कांग्रेस पार्षद अनवर की पार्षदी खत्म: 5 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव मध्यप्रदेश के 8 नगर निगमों में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा सिंहस्थ क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध, लैंड पुलिंग के नाम पर जमीन छीनने का आरोप मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक पड़ेगी भारी ठंड कश्मीर में कई जगहों पर छापा, उमर के 2 भाई गिरफ्तार

हर घर तिरंगा अभियान’’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करें मीडिया प्रतिनिधि :कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान के बारे में दी जानकारी

हरदा / ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत आज से स्वतंत्रता दिवस तक प्रतिदिन जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी मीडिया प्रतिनिधि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने घर पर तिरंगा झण्डा लगाते समय झण्डा संहिता का पालन करें। यह अपील कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी एक सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई।

- Install Android App -

सीईओ श्री सिसोनिया ने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा के साथ सेल्फी एवं तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां सभी जिलों में आयोजित की जाएं। हर घर पर तिरंगा लगाने, तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगे बैनर लगाने जैसी गतिविधियों के लिये नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान 10 अगस्त को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगे के साथ सेल्फी और ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 12 अगस्त को तिरंगे झण्डे के साथ केण्डल मार्च एवं मानव श्रृंखला आयोजित की जाएगी, 13 अगस्त को निबन्ध लेखन, तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा व्यंजन प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी, 14 अगस्त को तिरंगा संगीत संध्या तथा तिरंगा प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में दंत शक्ति अभियान के बारे में भी कलेक्टर श्री सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया।

*(