jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम

हाईप्रोफाईल छात्रो ने आनलाईन ठगी कर निकाले लाखों रुपये,इन्हे छुड़ाने विधायक मंत्री बना रहे दबाब

 इंदौर  क्रिप्टो करंसी में निवेश (ट्रेडिंग) की आड़ में ठगी करने वाले छात्रों ने भंवरकुआं स्थित कैफे को ठिकाना बना रखा था। आरोपित छात्र संभ्रांत परिवार के हैं उनके माता-पिता भी बड़े कारोबारी हैं। गुरुवार रात जैसे ही इनकी गिरफ्तारी की खबर मिली, विधायक व मंत्रियों ने फोन लगाने शुरू कर दिए।

- Install Android App -

डीसीपी अमित तोलानी के मुताबिक, फरियादी अरबाज पुत्र इस्माइल खान (नार्थ मूसाखेड़ी) की शिकायत पर आरोपित हर्ष उर्फ पीयूष पुत्र सत्येंद्रसिंह चौहान निवासी ग्वालियर (बीएसपी होलकर साइंस कालेज), मयंक सत्येंद्रसिंह चौहान निवासी ग्वालियर( (एमबीए-आइपीएस कालेज), नितिन फूलचंद साहू निवासी टीकमगढ (बीबीए-आइपीएस कालेज) और आर्यन पुत्र राजेश ठाकुर निवासी ग्वालियर (बीएसडब्ल्यू-डीएवीवी) की गिरफ्तारी ले ली है।हर्ष और नितिन ने भंवरकुआं क्षेत्र में ट्रू ब्रदर्स नाम से कैफे खोल लिया था। 40 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया कैफे चलता नहीं था और इसी पर बैठकर लोगों को ठगते थे। ठगी के रुपयों से ही किराया भी चुकाते थे।

आरोपितों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व आरोपित से 27 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद हर्ष और पीयूष ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेडर्स अंडर स्कोर प्रीति के नाम से पेज बनाया और निवेश और मुनाफा का प्रलोभन देने लगे। आरोपितों ने सतना के दुर्गेश का नाम कुबूला है जिसके खाते में करीब 70 लाख रुपये जमा हुए हैं। एक टीम दुर्गेश की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। फिलहाल पुलिस ने 20 एटीएम, 20 चेकबुक, सात लाख रुपये का सोना, स्पोर्टस बाइक, आइफोन जब्त कर लिए हैं।