jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

हाथियारों का सौदागर पुलिस की गिरफ्त में, 26 कारतूस जब्त

होशंगाबाद: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी और घेराबंदी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोहागपुर में एक हथियारों के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 4 पिस्तौल, 26 ज़िंदा कारतूस और चार मैगजीन जब्त की गई हैं। गिरोह का सरगना जहांगीर फरार हो गया है। एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया की 24 अक्टूबर को मुखबिर से सोहागपुर में हथियारों की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस दौरान बगैर नंबर की बाइक पर जा रहे नफीस को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिस्तौल जिन्दा कारतूस और मैगजीन मिली। आरोपी ने बताया की यह हथियार वह बागरा के जहांगीर से लाया है। जहांगीर उसे कम दामों पर पिस्तोल मुहैया करता था। इसे वह ऊंचे दाम पर बेच देता था।