Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब हिमाचल में उप-मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। नीचे देखिए फोटो वीडियो। शपथ ग्रहण से पहले सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। साथ ही कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी नेता हैं। भाजपा चाहती है कि कांग्रेस में फूट हो, लेकिन हम सब साथ-साथ हैं।
शिमला पहुंचे राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।’ इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘बधाई हो’।
बता दें, हिमाचल प्रदेश चुनावों सीटों में से 40 पर जीत दर्ज करने के बाद भी हिमाचल अगली सरकार के लिए पार्टी को जद्दोजहद करना पड़ रही थी। सवाल यही था कि मुख्यमंत्री कौन होगा?