jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

​​​​​​​MP के दो दिवसीय तुफानी दौरे पर राहुल गांधी, ये है पूरा कार्यक्रम

भोपाल: मध्य प्रदेश फतह करने की मशां लेकर और वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से फिर एमपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान राहुल ग्वालियर-चंबल संभाग का दौरा करेंगे और अलग-अलग जगहों पर 6 जनसभाएं और दो रोड शो भी करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश के कई बड़े नेता भी रहेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी का यह एक महीने में चौथा दौरा है और इसकी शुरुआत वे दतिया के प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करने के साथ करेंगे।

ये है राहुल गांधी का कार्यक्रम…

- Install Android App -

  • 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे
  • 11:15 बजे दतिया पहुंचेंगे और वहां 11:30 से 12:00 बजे तक मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करेंगे इसके बाद यहां दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • ढाई बजे डबरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल
  • ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
  • शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक ग्वालियर शहर में रोड-शो करेंगे
  • इसके बाद फूलबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे

राहुल का कल का कार्यक्रम…

  • राहुल गांधी मंगलवार 16 अक्टूबर को सुबह पौने ग्यारह बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वहां से सबलगढ़ पहुंचकर वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • 4:30 बजे जौरा के मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • शाम 5:45 बजे जौरा से बस पर सवार होकर 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मुरैना तक रोड शो करेंगे
  • शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से मुरैना से रवाना होकर 8:45 बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।