jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

अश्लील वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड करने लगा BLACKMAIL, 3 लाख नहीं मिले तो PORN वेबसाइट को बेच दिया गर्लफ्रेंड का VIDEO

राजधानी में एक दोस्त पैसे के लिए दुश्मन बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगा। युवती अपने बॉयफ्रेंड को दो लाख पहले दे चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद तीन लाख रुपए की और मांग की जा रही थी, पैसे नहीं मिलने की वजह से दोस्त ने ही युवती का अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर को बेच दिया। ये वीडियो पढ़ाई के दौरान धोखे से बना लिए गए थे।

- Install Android App -

पीड़ित युवती की मां ने राजधानी लखनऊ की गोमती नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोमतीनगर निवासी युवती की मां के मुताबिक उनकी बेटी देहरादून स्थित निजी इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ रही थी। संभल निवासी अनुभव शर्मा बेटी का क्लासमेट था। दोनों के बीच दोस्ती थी। बर्थडे पार्टी मनाने के लिए अनुभव के साथ वह एक होटल में गई थी। आरोप है कि यहीं पर धोखे से अनुभव ने युवती के निजी वीडियो हासिल कर लिए थे। कम्पयूटर से एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर लिए थे। बेटी को भरोसे में लेकर एटीएम कार्ड भी कब्जे में ले लिया था। जब वह बेटी को पैसे भेजती थीं तो उसे अनुभव निकाल लेता था। बेटी ने एटीएम वापस मांगे तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस नाते वह मुखर विरोध नहीं कर पा रही थी। युवती ने मां से भी पूरी घटना को छिपाए रखा था।

शिकायत के मुताबिक जुलाई 2019 में बेटी ने पढ़ाई पूरी कर लौट आई थी, लेकिन एटीएम कार्ड अनुभव के ही कब्जे में था। अक्टूबर 2021 में बेटी की शादी से चंद दिन पहले अनुभव लखनऊ आया था। उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया था। लोकलाज के भय से बेटी ने वीडियो डिलीट करने के लिए दो लाख रुपए दिए थे, लेकिन वह तीन लाख रुपए और मांग रहा था। शादी के बाद युवती ने मोबाइल नंबर बदल दिया था। जब बेटी से बात नहीं हो सकी तो अनुभव ने वीडियो पोर्न वेबसाइट को बेच दिए।