ब्रेकिंग
लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री... Ladli bahna yojna :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

कांकेर में एक घंटे तक मुठभेड़, फोर्स को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

कांकेर। छत्तीसढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित ताडोकी क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। संभावना जताई जा रही है कि फायरिंग में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

- Install Android App -

कोसरोंडा के जंगलों में गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर डीआरजी और एसएसबी की संयुक्त पार्टी सर्च पर निकली थी, रात लगभग एक बजे जंगल में नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक फायरिंग चली। जिसके बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। सुबह सुरक्षा बलों ने घटना स्थल की सर्चिंग

की। जिसमें मौके से लोगों को घसीटकर ले जाने और खून के धब्बे मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए है या गोलीबारी में उनकी मौत हो गई है। फिलहाल कोई शव बरामद नहीं हुआ है।