ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झाबुआ : जिले में लगतार अवैध शराब के विरूद्ध में अभियान जारी: 121 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त  सिवनी मालवा: कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे भरे पेड़: जिम्मेदार बोले जांच करा कर की जायेगी कार्रवाई  हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं Harda news: रेलवे स्टेशन के सामने सौंदर्यीकरण के नाम पर 45 दुकानदारों को बेदखली के आदेश! कांग्रेस प्... शराब: जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत!  पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार! आज का मौसम दिल्ली पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा तो मध्य भारत मे आँधी बारिश की सम्भावन... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडे... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

किसानों का संकट हमारा संकट – कृषि मंत्री पटेल

दिये सर्वे कराने के निर्देश

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से कहा है कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में किसान हितैषी सरकार है। किसानों का संकट हमारा संकट है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। बेमौसम बारिश से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के निर्देश दे दिये गये हैं।
                  कृषि मंत्री पटेल ने कहा है कि सभी कलेक्टर्स को निर्देशित कर दिया गया है कि तत्काल क्षति का सर्वे कराना शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा है कि क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा बीमा कम्पनियों से दिलाया जाना सुनिश्चित कराया जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों, कटी हुई फसलों और खलिहान में रखी हुई फसलों को हुई क्षति के आंकलन के भी निर्देश दिये गए हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की चिंता कर रही है। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।