ब्रेकिंग
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, दुर्घटना तारीख से 7 दिनों में प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 ... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने खिरकिया के ग्रामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल...

चुनाव नतीजे के बाद MP के विकास का नया नक्शा बनाएगी कांग्रेस: कमलनाथ

भोपाल: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी 12 दिसंबर (चुनाव नतीजे के बाद) से मध्यप्रदेश के विकास का नया नक्शा बनाएगी। भाजपा सरकार ने पंद्रह सालों में प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया है। भाजपा ने हमेशा ‘जुमलापत्र’ दिया है, जिसके जरिए सभी को ठगा गया। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं और और प्रत्येक वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार राज्य को वापस पटरी पर लाएगी। सभी की समस्याएं दूर करने की बात इस वचनपत्र में की गई है। उन्होंने बताया कि वचनपत्र के कुल 973 बिंदुओं में से 75 बिंदू काफी महत्वपूर्ण हैं। 133 बिंदुओं में किसानों की बात की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और माफियाराज काफी बढ़ गया है। इसलिए वचनपत्र में इन सबके खुलासे के लए जन आयोग बनाया जाएगा। जो सभी मामलों की जांच करेगा। इस आयोग में पत्रकार और अधिवक्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि युवा-शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा। ‘मेड इन एमपी’ पर जोर दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा। दोहरी कर नीति को वापस लिया जाएगा। अधिकारियों कर्मचारियों के हित में भी कार्य किए जाएंगे।