jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

छात्रों युवाओं एवं बच्चों के भविष्य की चिंता करे सरकार – रवि कान्त पटेल

मकड़ाई समाचार लखनऊ। छात्र नेता एवं बीवाईजेएस अध्यक्ष इंजी. रवि कान्त पटेल ने बाल दिवस के अवसर पर कहा कि आज के सभी बच्चे, युवा , और छात्र इस देश के भविष्य हैं। आज हम सभी को देश के भविष्य का साथ दें एंव इन्हे आगे बढ़ने में मदद करें।

- Install Android App -

आज के दौर में भारत को युवा भारत कहा जाता है। क्योंकि सबसे ज्यादा युवा तथा छात्र भारत में ही हैं। सरकार को चाहिए कि देश के समस्त युवाओं छात्रों एंव बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम लाये , और फ्री शिक्षा भी दे। पटेल ने कहा कि हमारे देश के समस्त बच्चों में कौशल की कोई कमीं नहीं है। परंतु सरकार से सहयोग ना मिलने की वजह से बच्चों का कौशल बाहर नहीं निकल पाता है। सरकार पर निशाना साधते हुए रवि कान्त ने कहा कि जो पैसा उल्टे सीधे कार्यों में सरकार खर्च कर रही है। यदि उसका आधा पैसा भी देश के बच्चों के भविष्य को संवारने में लगा दे तो भारत एक बार फिर से हर एक छेत्र में विश्वगुरु बन जायेगा।