jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाशों ने किया सरेंडर

मकड़ाई समाचार भिंड | दबोह थाना क्षेत्र में फरदुआ के हार में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह भिड़ंत हो गई। लंबी चली फायरिंग के बाद 4 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भिंड के दबोह थाना क्षेत्र के फरदुआ, करियावली, लोटमपुरा, निशार, इकमिली, देवरी समेत कई गांव में बदमाश राह चलते किसानों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।दबोह थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को बदमाशों के मूवमेंट की खबर मुखबिर ने दी। पुलिस रात 2 बजे दबोह थाने से निकली और 3 बजे कांक्क्षी मोड़ से आगे देवरी के पास एक ट्रैक्टर को पकड़ा। बदमाशों को खोजते हुए पुलिस करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फरदुआ और करियावली के हार में पहुंची। यहां झोपड़ी में बदमाश छिपकर बैठे थे। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए।