jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

MP CRIME NEWS ::बदमाशों ने 14 माह के बच्चेे का किया अपहरण

मकडाई एक्सप्रेस 24भिंड |जिले के मौ थाने के पाड़रिया गांव में 14 माह के बच्चे का अपहरण किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बदमाश उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्चिंग शुरू की, इसके बाद गुरुवार को 10 घंटे बाद सुबह 5 बजे बच्चा खेत की मेड़ पर खेलता मिला।

- Install Android App -

थाने के पाड़रिया गांव में 14 माह के बच्चे का अपहरण किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बदमाश उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके

मौ थाने के पाड़रिया गांव में रहने वाले रतीराम प्रजापति का 14 महीने का बेटा देवांश बुधवार शाम घर से गायब हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही भिंड एसपी मनीष खत्री ने तत्काल पुलिस फोर्स गांव में उतार दिया। गांव की घेराबंदी के निर्देश दिए। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे से सर्च शुरू कर दी। रातभर मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, साइबर टीम प्रभारी एसआई दीपेंद्र सिंह, एसआई शिवप्रताप सिंह समेत एसडीओपी सौरभ कुमार ने मोर्चा संभाला। गांव के हर घर और कोने-कोने में सर्च किया गया। रात भर पुलिस जवान छानबीन करते रहे। इधर, बदमाश बालक को एक खेत की मेड़ पर छोड़कर भाग गए। सुबह टीम को बच्चा खेलता मिला। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।