बरखेड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन कराकर छोड़ी आहुति, पूर्व विधायक आरके दोगने के लिए की स्वस्थ होने की कामना
मकडाई समाचार मगरधा। सोमवार को सुबह 11:00 बजे मगरधा स्थित ग्राम बरखेड़ी मे वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदयाल चोलकर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे हवन कुंड मे आहुति छोड़कर पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने जी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद, बरखेड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कोरोना वायरस महामारी के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पंडित भानु प्रताप द्वारा हवन कुंड कराकर आहुति छोड़ी और ,पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने जी के स्वस्थ होने की कामना की गई। पंडित भानु प्रताप ने बताया कि हवन कराकर सुख शांति प्रदान होगी। एवं पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने जी जल्दी स्वस्थ होंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रामदयाल चोलकर ने बताया कि आज की वर्तमान स्थिति मे कोरोना वायरस महामारी के चलते देश मे बढ़ती हुई संख्या कोरोना वायरस से ग्रसित हो रही है। जो आज सुबह 11:00 बजे इस संदर्भ मे सार्वजनिक कतिया समाज भवन बरखेड़ी मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा सामूहिक रूप से हवन कुंड का कार्यक्रम किया गया। जिसमे ग्राम बरखेड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे के सैनिटाइजर से हाथ धोकर हवन मे आहुति छोड़कर पूर्व विधायक आरके दोगने जी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। त्रिलोक ओनकर ने बताया कि हवन करने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। एवं किसी भी प्रकार की बीमारी उत्पन्न नही होती। हवन मे सैकड़ो लोगो ने आहुति छोड़कर पूर्व विधायक आरके दोगने जी के स्वस्थ होने की कामना की। हवन कार्यक्रम मे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी रामदयाल चोलकर, युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय मंडलेकर, समाज सेवक त्रिलोक ओनकर, राजकुमार बिल्लोरे, शिवनारायण झिझोरे, संतोष ओनकर , सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश झिंजोरे, अशोक ओनकर , गौतम चोलकर, गयाप्रसाद झिंजोरे, हेमराज मलाजपुरे ,माखन झिंजोरे, नत्थूलाल झिंजोरे, सालक राम ओनकर, दीना प्रसाद ढोके, कन्यालाल बिल्लोरे, सुखराम चोलकर ,नानकराम चोलकर, सत्यनारायण ओनकर, राधाकिशन ओनकर ,नंदकिशोर चौरे, हीरालाल बिल्लोरे आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हवन कुंड कराकर आहुति छोड़ी और पूर्व विधायक आरके दोगने की के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। कोरोना वायरस महामारी के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शासन के नियमो का पालन करते हुए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे ग्राम बरखेड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ता दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।