jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने दावा किया कि मोहित की पत्नी ने उसके और उसके भाई के बीच दरार पैदा कर दी थी

- Install Android App -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक व्यक्ति ने भाई की हत्या कर दी। युवक कथित तौर पर अपनी भाभी से प्यार करता था। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान मोहित साहू के रूप में हुई है, जो अपने भाई और पत्नी के साथ लखनऊ के चिनहट इलाके में किराए के फ्लैट में रहता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पूर्व, कासिम आबिदी ने कहा, “भूपेंद्र को अपने भाई की पत्नी से प्यार हो गया। मोहित की पत्नी ने अपने पति से भूपेंद्र के बारे में शिकायत की थी। इस पर भाइयों के बीच बहस हुई थी। इस पर भूपेंद्र ने मोहित का गला काट दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहित की पत्नी घर की छत पर सो रही थी जब भूपेंद्र ने मोहित की हत्या कर दी। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी ने दावा किया कि मोहित की पत्नी ने उसके और उसके भाई के बीच दरार पैदा कर दी थी।