jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

भारी बारिश से मकान की गिरी दीवार में दबने से 9 लोगो की मौत

मकड़ाई समाचार लखनऊ| भारी बारिश के हाल बेहाल है और यहां कई मकानों की दीवार ढह गई है। लोगों का बहुत नुकसान भी हो गया। यहां हजरतगंज कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी से 10 लोगों के मरने की सूचना मिली है। सीएमओ के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन महिलाएं, चार पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं बचाव को तेजी देने के ल‍िए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि हजरतगंज इलाके में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। यह एक घर की दीवार थी। इस घटना में दो बच्चों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हजरतगंज में यह हादसा भारी बारिश की वजह से हुआ है। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने दीवार का मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। सीएम योगी ने खुद डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।