jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

युवती ने सचिवालय के अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, शादी करने की बात कहकर कई बार बनाया जबरन शारीरिक संबंध

राजधानी की युवती ने सचिवालय में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारी पर शादी का झांसा देने का भी आरोप लगा है। जिसके आधार पर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि अधिकारी ने पहले दोस्ती की। इसके बाद शादी की बात कहकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

- Install Android App -

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कराया है। बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे। एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध किए जाने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था।

युवती के अनुसार वह करीब दो साल से यौन प्रताड़ना झेल रही है। युवती के मुताबिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद समीक्षा अधिकारी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है।