मकड़ाई समाचार हरदा। धन्य घड़ी, धन्य भाग्य भयो, तुम्हारो उत्सव आयो जी, जन्म जयंती आज मनावां थारो उत्सव आयो जी के जयकारों के बीच गुरुवार को शहर में भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शहर के खेड़ीपुरा स्थित जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में जैन समाज के सदस्य शामिल हुए। महिला, पुरुष व बच्चे भजन की धुन पर थिरकते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में होकर नगर भ्रमण किया।
अहिंसा का पाठ संपूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती समग्र जैन समाज भक्ति भाव के साथ मना रहा है। शोभायात्रा में शामिल पुरुषों के ने श्वेत वस्त्र और महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहनकर समाज को भगवान महावीर स्वामी के बताएं चलने की अपील की।
समाज के सदस्य सरगम जैन ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर सुबह समाज के सदस्यों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। शोभा यात्रा के बाद भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। उन्हें पालने पर भी झुलाया गया। उन्होंने बताया कि शाम को दिगंबर जैन मंदिर में महावीर स्वामी की भव्य महाआरती होगी। वहीं महिलाएं भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।
