ब्रेकिंग
MP Assembly Election 2023 : BJP की दूसरी लिस्ट आई सामने, 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों को टिकट Big News : सिराली में अभिजीत शाह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन, अर्द्धनग्न होकर पहुंचे तहसील कार्यालय... संत महर्षि दधीचि जयंती बगीचा बनाने का संकल्प लिया शिवसेना, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से नहीं बनेगा क... कांग्रेसियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने शहर के बीच चांद वाली सड़क पर खाट डालकर, पेड़ ल... ग्राम हापला में क्षतिग्रस्त पुलिया से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी के विरोध में अभ... पं. प्रदीप मिश्रा की खण्डवा की शिवपुराण कथा चुनाव आचार संहिता के कारण निरस्त : शीघ्र ही कथा होगी। Harda News : दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की चयन सूची जारी होती है MP Election News : टिकट मिलने से हैरान विजयवर्गीय PM मोदी पर ये क्या बोल गए, जानें Harda News : ‘‘विकास रथ’’ में फिल्म देखकर ग्रामीण ले रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी Harda News : 2896 लोगों ने मॉकपोल कर ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया जानी |

खरगोन में जिनके घर जले, उनके घर मध्‍य प्रदेश सरकार बनाएगी : शिवराज सिंह

सीएम शिवराज ने कहा – किसी भी जात, पात, धर्म के लोगों कोे घबराने की जरूरत नहीं

मकड़ाई समाचार भोपाल। खरगोन दंगे में जिन लोगों के घर जले हैं, उनके घर सरकार बनाएगी। जिन्होंने घर जलाए हैं, उनसे ही वसूली की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डा. आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हनुमान जन्मोत्सव, गुड फ्राइडे, ईद जैसे त्योहार प्रेम व भाईचारे से मनाइए। किसी भी जात, पात, धर्म के लोगों कोे घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी को सम्मान और सुरक्षा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन में गरीबों के घर जल गए। इसमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। जिन्होंने घर जलाए, उन पर कार्रवाई हो रही है तो दिग्विजय सिंह को दर्द होता है। वे झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं। वे प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़का कर शांति भंग करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोई अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए चिंतित न हो। किसी ने दंगा फैलाया तो मैं छोडूंगा नहीं। दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता के लिए हमारी सरकार फूल से ज्यादा कोमल है, लेकिन जो दुष्ट, बदमाश और गुंडे हैं, वे सोच लें, बचेंगे नहीं।

यहां सब सुरक्षित हैं

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी द्वारा खरगोन दंगे के बाद की जा रही कार्रवाई को लेकर सरकार पर टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वहीं से चिल्ला रहे हैं। मध्य प्रदेश में ये हो रहा है, आके तो देख भैया। ये मेरा मध्य प्रदेश है, यहां सब सुरक्षित हैं। किसी जाति और धर्म के हों, गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!