ब्रेकिंग
हरदा के नेहरू स्टेडियम में नानी बाई का मायरा, उधर युवाओं का भविष्य दांव पर, खिलाड़ियों ने लगाई गुहार ... मुंबई के बॉलीवुड कलाकार खंडवा पहुंचे किशोर दा की नगरी में हुआ जोरदार स्वागत मनावर: अज्ञात व्यक्ति की लाश मान नदी में मिली, कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ शव को बाहर निकाला, पु... निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए ---- विश्वदीप मिश्रा Crime News : पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने युवक पर चाकु से किया हमला हालत गंभीर MP न्यूज: संतान प्राप्ति के चक्कर में तांत्रिक बाबा के जाल में फंसी महिला, 10 दिन तक दुष्कर्म के बाद... Sirali News : 26 सितंबर को तहसील कार्यालय का क्षेत्र के किसान करेगे घेराव, बर्बाद हो चुकी फसलों का स... Bhopal News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में कार्यकर्ताओ को करेंगें संबोधित Big news harda:  गांजे के साथ दो युवक एक युवती पकड़ाई, करताना क्षेत्र में लाखो रुपए की चोरी की वारदा... आज दिनांक 25 सितंबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

कृषि मंत्री कमल पटेल की किसानों से अपील, शुद्ध अनाज और स्वस्थ शरीर के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान

मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानो की सरकार

मकड़ाई समाचार छतरपुर/भोपाल। छतरपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसी दिशा में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मैं प्रदेश के किसानों से अपील करता हूं कि शुद्ध अनाज के साथ स्वस्थ शरीर के लिए आधा एकड़, एक एकड़ मे प्राकृतिक खेती शुरू करें।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानों की सरकार है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से 13 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल चना प्रति हेक्टेयर खरीदा जाता था लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई हमारी भाजपा सरकार ने 20-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदने के आदेश दिए। दूसरी ओर इन फसलों की खरीदी मई माह में होती थी। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान औने-पौने दामों में फसल बेच देता था।

हमने इसे गंभीर चूक मानते हुए फसल की खरीदी मार्च माह से कर दी। जिससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है। पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रतिदिन, प्रति किसान से 25 क्विंटल चना खरीदने की लिमिट थी।जिसे हमारी सरकार ने 40 क्विंटल प्रतिदिन, प्रति किसान से खरीदने के आदेश दिए हैं। इससे किसानों को फसल का मूल्य समर्थन मूल्य से भी ऊपर मिल रहा है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!