ब्रेकिंग
Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये 7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा... MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

खैरागढ़ उपचुनाव के सातवें राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त, यशोदा वर्मा 9991 मतों से आगे, यहां देखें ताजा अपडेट्स

खैरागढ़-राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 9991 मतों से आगे हो गई है। सातवें राउंड में जिस क्षेत्र की मतगणना हुई है वह भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए गांव घिरघोली और आसपास वाला एरिया है, जहां कांग्रेस ने पहले से जरूर कम बढ़त ली। लेकिन उनकी बढ़त बरकरार रही।

इससे पहले छठवें दौर की मतगणना के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। छह चक्रों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 8986 मतों से आगे हो गई है। छठवें राउंड में कांग्रेस को सर्वाधिक ढाई हजार मतों की बढ़त मिली। अब दौर में गंडई नगर और आसपास के गांव के मतों की गिनती की जा रही है। जबकि दूसर नंबर भाजपा के कोमल जंघेल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 6827 मतों से आगे चल रही है। इससे पहले 4 चक्रों की मतगणना के बाद कांग्रेस 3802 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे चरण की मतगणना भी पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी वर्मा 1272 मतों से आगे हुई। इस तरह दो चक्रों को मिलाकर उनकी बढ़त अब 2575 हो गई है। दूसरे चक्र में भाजपा के कोमल जंघेल को 2932 वोट मिले हैं।

उपचुनाव के लिए मतगणना का पहला दौर पूरा हो गया है। इसमें कांग्रेस की यशोदा वर्मा 1303 मतों से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी को 3898 और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2595 वोट मिले हैं। कुल 6984 मतों की गिनती पहले चक्र में हुई है। इसमें से 134 वोट नोटा को मिला है।

इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के लिए पेटियां खोली गई। डाक मतों की गिनती के बाद ईवीएम में पड़े वोटों की निगती शुरू की गई। कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

उपचुनाव में कुल 165978 वोट पड़े हैं। इनकी गिनती के लिए मतगणना स्थल बीज निगम के गोदाम में 14 टेबल लगाए गए हैं, जहां 21 चक्रों में मतगणना पूरी की जाएगी। इसके लिए 250 अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं। हर टेबल में एक माइक्रो आब्जर्वर और दो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ में सभी प्रत्याशियों के एक-एक अभिकर्ता भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों को शनिवार को नया विधायक मिल जाएगा। जीतने वाला प्रत्याशी क्षेत्र के 17वें विधायक होंगे। 1957 से अस्तित्व में आए इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 13 बार आम व चार बार उपचुनाव हुए हैं। अभी वाले उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। इनकी किस्मत की पेटियां शनिवार को सुबह मतगणना स्थल बीज निगम के गोदाम में खुलने जा रही है।

विधानसभा उप चुनाव के लिए 16 अप्रैल को मतगणना होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए जा रहे हैं। कुल 1,65,798 मतों को गिनने में 21 चक्र लगेंगे। यानी हर चक्र में करीब 7900 मतों को गिना जा सकेगा। एक चक्र की गिनती में अनुमानत: आधे घंटे का समय लग सकता है। यानी मतगणना पूरी होने में देर शाम हो सकती है। ईवीएम को कमला कालेज भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना उसी से लगे बीज निगम के गोदाम में कराई जाएगी। हर दौर की गिनती पूरी होनेे के पहले ही अगले चक्र के लिए ईवीएम को गणना स्थल पर ला लिया जाएगा। ताकि गिनती की प्रक्रिया रूकने न पाए।

ये हैं अब तक के विधायक

अस्तित्व में आने के बाद खैरागढ़ में पहला चुनाव 1957 में हुआ था। ऋतुपर्ण किशोरदाल पहले विधायक चुने गए थे। 1962 में लाल उमेंद्र सिंह, 1967 वीरेंद्र बहादूर सिंह, 1972 में विजयलाल ओसवाल, 1977 में माणिकलाल गुप्ता, 1980, 1985 1990 व 1993 में रश्मिदेवी सिंह, 1995, 1998, 2003 में देवव्रत सिंह, 2006 व 2008 में कोमल जंघेल, 2013 में गिरवर जंघेल व 2018 में फिर देवव्रत सिंह विधायक चुने गए थे। इस तरह शनिवारराके जीतने वाले प्रत्याशी खैरागढ़ के 17वें विधायक बनेंगे।

पल-पल की खबर लेगा हाईकमान

खैरागढ़ उपचुनाव सत्ताधारी कांग्रेस के साथ ही भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा वाला रहा है। इस कारण दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंकी है। शनिवार को मतगणना के दौरान परिणाम को लेकर भी हाईकमान पूरे समय सक्रिय रहने वाला है। इसके लिए कांग्रेस ने संगठन स्तर पर हाईकमान को सतत रिपोर्टिंग की कार्ययोजना बनाई है। साथ ही हाईकमान ने भी पल-पल की रिपोर्ट लेने के लिए अलग से तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद मतगणना के दौरान कुछ घंटों तक शहर में ही मौजूद रहकर पूरी जानकारी पदाधिकारियों से लेते रहेंगे। वे मतगणना स्थल पर भी जा सकते हैं। उधर भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी चक्रवार रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के माध्यम से वे पूरी मतगणना पर नजर रखेंगे।

तैयारी पर एक नजर

-14 टेबलों पर होगी गणना

-1,65,798 मत पड़े हैं

-21 चक्रों में होगी मतगणना

-250 अधिकारी-कर्मचारी लगेंगे

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!