ब्रेकिंग
Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत
SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये
7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी
Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर,
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा...
MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम
लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल
आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को
हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,
सुनील पटल्या बेड़िया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सोमवार को रावेरखेड़ी स्थित बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल पर पहुंचकर महान योद्धा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किए। सहस्त्रबुद्धे ने बाजीराव पेशवा समाधि स्थल के विकास और विस्तार को लेकर श्रीमंत बाजीराव पेशवा स्मृति प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। प्रारंभ में विधायक सचिन बिरला और प्रतिष्ठान के संरक्षक श्रीपाद कुलकर्णी, अध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, सचिव विवेक भटोरे, उपाध्यक्ष परसराम चौहान, मनोज बिर्ला, वारिश जैन, जितेंद्रसिंह चौहान, दिलीप पटेल ने सहस्त्रबुद्धे और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस का स्वागत किया। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि बाजीराव पेशवा की समाधिस्थल के विकास में गृहमंत्री अमित शाह की विशेष रुचि है। गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से समाधि स्थल के विकास को लेकर चर्चा की । वही कहा है कि इस पुनीत कार्य में धन की कमी नहीं आने देंगे। सहस्त्रबुद्धे ने प्रतिष्ठान के सदस्यों से कहा कि समाधि स्थल के विकास और सौन्दर्यीकरण की रूपरेखा बनाकर नई दिल्ली आएं। समाधि स्थल के विकास में कोई बाधा नहीं आने देंगे। दिल्ली में पुरातत्व विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रतिष्ठान को विकास कार्यों की अनुमति दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजीराव पेशवा के कृतित्व पर पूरे देश को गर्व है। सभी परस्पर सहयोग और सामंजस्य से समाधिस्थल का विकास व विस्तार करें।
सहस्त्रबुद्धे ने सहमति व्यक्त की कि भारत के त्यौहार भारत की कालगणना के हिसाब से मनाए जाने चाहिए। सहस्त्रबुद्धे ने आश्वस्त किया कि समाधिस्थल के विकास में हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। इसके पूर्व कुलकर्णी ने बाजीराव पेशवा की जीवनी और पराक्रम पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कुलकर्णी ने बताया कि बाजीराव पेशवा की समाधि के विकास में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा बाधा डाली जा रही है। इस कारण समाधिस्थल का विकास, सौंदर्यीकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। कुलकर्णी ने सहस्त्रबुद्धे से आग्रह किया कि समाधि स्थल के द्रुत विकास के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग की बाधा दूर करें। प्रतिष्ठान के सचिव विवेक भटोरे ने बताया कि समाधिस्थल के समीप बाजीराव पेशवा की अश्वारोही प्रतिमा, नर्मदा नदी में बाजीराव पेशवा का नयनाभिराम ज्योति पुंज, रामेश्वर मंदिर पुल और समीप स्थित 5 एकड़ जमीन पर 20 कमरों वाला सर्वसुविधायुक्त विश्राम भवन, संग्रहालय, थियेटर, परिक्रमावासियों के लिए विश्रामालय, फूड झोन आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नौकाविहार की व्यवस्था भी की जाएगी। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बाजीराव पेशवा के समाधिस्थल के विकास में हरसंभव सहायता करेंगे और यह समाधिस्थल जल्दी ही भारत के गौरव का प्रतीक बनेगा।

चौधरी मोहन गुर्जर, मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है, आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है, आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |