ब्रेकिंग
Harda news: गुम हुई नाबालिग को 48 घण्टे में नहीं खोज पाई पुलिस, अनिश्चितकालीन धरने का आज दूसरा दिन, ... MP Assembly Election 2023 : BJP की दूसरी लिस्ट आई सामने, 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों को टिकट Big News : सिराली में अभिजीत शाह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन, अर्द्धनग्न होकर पहुंचे तहसील कार्यालय... संत महर्षि दधीचि जयंती बगीचा बनाने का संकल्प लिया शिवसेना, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से नहीं बनेगा क... कांग्रेसियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने शहर के बीच चांद वाली सड़क पर खाट डालकर, पेड़ ल... ग्राम हापला में क्षतिग्रस्त पुलिया से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी के विरोध में अभ... पं. प्रदीप मिश्रा की खण्डवा की शिवपुराण कथा चुनाव आचार संहिता के कारण निरस्त : शीघ्र ही कथा होगी। Harda News : दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की चयन सूची जारी होती है MP Election News : टिकट मिलने से हैरान विजयवर्गीय PM मोदी पर ये क्या बोल गए, जानें Harda News : ‘‘विकास रथ’’ में फिल्म देखकर ग्रामीण ले रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी

हरदा न्यूज़ : अव्यवस्थाओं के बीच किसानों से खरीदा जा रहा है गेहूं

मकड़ाई समाचार हरदा। शासन प्रशासन कितने भी दावे करें लेकिन उसके बाद भी खरीदी केंद्रों पर किसानों की फजीहत नजर आ रही है। केंद्रों पर आए दिन गेहूं और चने की फसल बेचने आ रहे किसान परेशान हो रहे हैं। लेकिन इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। करताना सोसाइटी के अंतर्गत प्रिंस वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर तेज धूप में दो से 3 दिन रुकने के बाद ही किसानों की फसल खरीदी जा रही है। केंद्र पर किसानों के लिए छाव की व्यवस्था नहीं है। रात में वेयरहाउस में गेट लगा दिया जाता है। जिससे किसान सड़क पर ही रात गुजारते हैं।

मेन रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़े रहने से कोई भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। किसानों ने बताया कि 1 दिन में 5 से 6 ट्राली ही फसल तुल रही है, कांटा खराब हो जाता है तो किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां पर लगे हिमाल किसानों को परेशान करते हैं। उनसे चाय-नाश्ते की मांग करते हैं। जिससे किसान परेशान है, धीरे-धीरे किसानों की फसल की तुलाई हो रही है। खरीदी केंद्र फैंस वेयरहाउस में एक ही कांटे से तुलाई हो रही है। जिससे किसान को फसल बेचने में 3 दिन से भी अधिक समय लग रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!