पत्नी ने ससुराल वालों के साथ मिलकर पति को जीने नहीं दिया, खौफनाक सुसाइड VIDEO और नोट लिखकर की खुदकुशी, 14 साल पहले की थी लव मैरिज
राजधानी में पत्नी और ससुराल पक्ष से अनबन के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक ने पत्नी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली है। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुसाइड नोट भी विनय की रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चुना भट्टी थाना क्षेत्र में सुसाइड से पहले विनय रजक ने खौफनाक वीडियो बनाया है। वीडियो में पत्नी, ससुर और साले पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिस पत्नी को मैंने दिलो जान से चाहा आज वो मुझे धोखा देकर सोना चांदी लेकर चली गई। मैं जीना चाहता था, लेकिन मुझे प्रताड़ित किया गया जात के नाम पर। मेरी बीवी कहती है तुम मर जाओ मैं दूसरी शादी कर लूंगी।. मरने से पहले फैमिली ग्रुप पर 3 पेज का सुसाइड नोट शेयर किया। 14 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।
इसके अलावा उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप विनय ने पत्नी के पिता माता और भाई पर लगाया है। उसने उसकी पत्नी पर भी उसे पिछले 2 वर्ष से ज्यादा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके चलते उसने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना बुधवार के शाम की है। जब बिल्डर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे मामले में चुना भट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और साक्ष्य सामने आए हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आगे की जांच में जैसे साक्ष्य आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी है उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विनय ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है
