पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया
मकड़ाई समाचार सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चलती यात्री बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस नागपुर से जबलपुर आ रही थी, तभी बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम राहीवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक आगे निकलने के चक्कर में बस को टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं।