डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार : पत्रकार और उनकी मां की मौत, 5 जख्मी, इधर यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल
पुलिस ने लखनादौन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया
मकड़ाई समाचार सिवनी/रायसेन। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने लखनादौन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इधर रायसेन जिले में यात्री बस पलट गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं। यात्री बस रायसेन से भोपाल जा रही थी।
हादसे में पत्रकार और उनकी मां की मौत
यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल
रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कचनारिया के पुल पर सुबह 8 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। यात्री बस MP 04 PA 2881 रायसेन से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान दरगाह के पास कचनारिया के पुल पर टाटा मैजिक को बचाने के चक्कर में पलट गई। ड्राइवर की सावधानी से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आवागमन के लिए नीचे का पुल शुरू किया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
