कमल का कमल सरोवर का रोचक वाक्या
मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। खिलते कमल के फूल रास्ते में अगर दिख जाए तो सहज ही आपका ध्यान आकृष्ट हो जाता है। ऐसा ही कुछ भाजपा के कमल यानी कमल पटेल के साथ हुआ। देश के कद्दावर नेताओं में शुमार कमल पटेल राजनीति में भाजपा से आते हैं। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी कमल का फूल है। ऐसे में नाम से कमल, राजनैतिक रूप से कमल उनके रग- रग में है। कमल का कमल को देखकर एक ऐसा ही वाक्या सोमवार को हरदा से भोपाल सड़क मार्ग से आते हुए सिवनी मालवा से सटे एक गांव के नजदीक एक सरोवर को देखकर हुआ। सरोवर में असंख्य कमल के फूल खिल रहे थे। भाजपा के कमल की नजर इन फूलों पर पड़ी तो उन्होंने अपने काफिले को सरोवर के पास रुकवा कर अपना कमल प्रेम दिखा ही दिया। बाकायदा वे सरोवर के पास पहुंचे और कमल के फूलों का मुआयना किया।
वैसे भी शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री और किसान नेता कमल पटेल अपनी सभाओं में या किसी का जन्मदिन हो तो उनकी वाणी की शुरुआत कमल के फूल का उल्लेख कर ही होती है वे कहते हैं कि आप कमल के फूल की तरह खिलते रहे और आपका जीवन कमल की तरह खिलखिलाता रहें, ऐसी मेरी कामना है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी उन्होंने कृषि मंत्री बनते ही कमल सुविधा केंद्र भी शुरू किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल कहते हैं कि कमल के फूल का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसे हमारे देश का राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव प्राप्त है। मंत्री पटेल का मानना है कि कमल का फूल इस बात का भी प्रतीक है कि बुराइयों के बीच रहकर भी व्यक्ति अपनी मौलिकता तथा श्रेष्ठता बचाए रख सकता है।
