मकड़ाई समाचार हरदा। एक बार फिर पूरे देश में तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ियो ने हरदा जिले का नाम रोशन किया है। इस बार जिग्यासा ओनकार ने यह कारनामा कर के दिखाया है। जिग्यासा ने 1 मिनिट में 242 बार हाथ से रोटेशन पंच चला कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस से पूर्व में तिनका के तीन कराटे खिलाड़ियो ने व्यक्तिगत रिकार्ड बनाया है। जिसमे मोहित उइके, अकुल शर्मा औऱ जिला कराटे संघ अध्यक्ष रितेश तिवारी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
बता दे के वर्ष 2020 में जिज्ञासा का एक सड़क हादसे में पैर फैक्चर होने के बजह से कराटे का प्रशिक्षण अधूरा छोड़ना पड़ा था तब जिज्ञासा ने अपने हाथों से कराटे का अभ्यास करना प्रारंभ किया और इसी अभ्यास ने उसे इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड तक पहुँचाया। अभी जिज्ञासा बालगावँ, बुंदरा में लड़के लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साथ कई जागरूकता अभियान चला रही है। जिग्यासा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता रंजन्ति ओनकर पिता ओमप्रकाश ओंनकर और प्रशिक्षक मना मंडलेकर, अनिल मल्हारे, विजय कॉजवे और टीम तिनका के कुशल नेतृत्व को दिया है।
