मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के अधिकांश वेयर हाउसों पर हम्मालों की कमी के कारण किसानो के अनाज की तुलवाई नहीं पा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने इस सन्दर्भ में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री के जिले में किसानो की यह दुर्दशा चिंतनीय व दुखद है। श्री पटेल ने कहा कि हंडिया, खेडा सहित जिले के अधिकांश वेयर हाउसों पर हम्मालों की कमी के कारण किसानो के अनाज की समय पर तुलवाई नहीं हो पा रही है। इस भीषण गर्मी में ट्रेक्टरों की लम्बी लम्बी कतारें अव्यवस्था की कहानी खुद व खुद कह रही है। समय पर स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे है न अनाज तूल पा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि शीघ्र ही प्लेट कांटा चालू किया जाये। ताकि समय पर अनाज की जल्द से जल्द तुलवाई हो सके ओर किसानो को राहत मिले।
