ब्रेकिंग
Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये 7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा... MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने नाबालिग लड़की को छुड़ाया, 2 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। गिरोह कई होटलों में लड़कियों को भेजता था। पुलिस ने गिरोह से एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। वहीं दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मामला 24 अप्रैल को तब सामने आया, जब पुलिस को यहां आईपी एस्टेट थाने में एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली।

मथुरा। जिले में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान जुबिद (34), रवि (27), राम किलावन गुप्ता (29), सनी (33) और बिमलेश (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने भाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी कर पीड़िता को मुक्त कराया गया।

पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद सूचना पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने भाई को एक मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बचा लिया गया। वहीं मौके से जुबिद और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया, ये दोनों लीज पर होटल चला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जुबिद मथुरा का रहने वाला है और रवि हरियाणा के पलवल का निवासी है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुलासा किया कि लाजपत नगर निवासी आरोपी पीड़िता को दिल्ली से बहला फुसलाकर यहां लाया था। आरोपी सेक्स रैकेट चलाने में शामिल था। पता चला कि कल्याणपुरी निवासी सनी और उसकी बहन पूजा भी उस गिरोह का हिस्सा है। इन दोनों ने पैसे लेकर पीड़िता को बेच दिया था।

आरोपी राम खिलावन गुप्ता का मथुरा में होटलों के साथ कुछ नेटवर्क था। गुप्ता 21 अप्रैल को पीड़िता को लेकर आया था। जुबिद उसे होटल ले गया, जहां उसे एक कमरे में रखा गया और उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने कहा कि जुबिद की पत्नी बिमलेश ने उसे गोलियां और इंजेक्शन भी दिए। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और उसकी काउंसलिंग की गई। सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!