ब्रेकिंग
Harda news: गुम हुई नाबालिग को 48 घण्टे में नहीं खोज पाई पुलिस, अनिश्चितकालीन धरने का आज दूसरा दिन, ... MP Assembly Election 2023 : BJP की दूसरी लिस्ट आई सामने, 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों को टिकट Big News : सिराली में अभिजीत शाह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन, अर्द्धनग्न होकर पहुंचे तहसील कार्यालय... संत महर्षि दधीचि जयंती बगीचा बनाने का संकल्प लिया शिवसेना, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से नहीं बनेगा क... कांग्रेसियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने शहर के बीच चांद वाली सड़क पर खाट डालकर, पेड़ ल... ग्राम हापला में क्षतिग्रस्त पुलिया से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी के विरोध में अभ... पं. प्रदीप मिश्रा की खण्डवा की शिवपुराण कथा चुनाव आचार संहिता के कारण निरस्त : शीघ्र ही कथा होगी। Harda News : दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की चयन सूची जारी होती है MP Election News : टिकट मिलने से हैरान विजयवर्गीय PM मोदी पर ये क्या बोल गए, जानें Harda News : ‘‘विकास रथ’’ में फिल्म देखकर ग्रामीण ले रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी

जैन समाज का वर्षी तप करने वाले तपस्वियों का किया बहुमान, नाटक, नृत्य से की तपस्वियों की अनुमोदना

मकड़ाई समाचार खिरकिया। जिले के खिरकिया में जैन धर्म के कठिन वर्षी तप करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया। श्वेतांबर जैन मांगलिक भवन में ​​​​​​​पारसदेवी कोचर परिवार ने यह आयोजन किया। इसमें तपस्वी मीनू मेहता, विमलादेवी रांका, राजेश मेहता, सुनंदा कोचर का बहुमान किया। अन्य श्राविका, बच्चों एवं मंडलों ने तपस्वियों की अनुमोदना की।

श्राविका डिंपल कोचर, लब्धि मेहता, मोक्षी मेहता ने समूह नृत्य, हार्दिक कोचर ने अभिव्यक्ति, चारवी विनायक, हितांषी श्रीश्रीमाल ने नृत्य, पूर्वी श्रीश्रीमाल, पूनम कोचर, दिव्या नागड़ा, शालू भंडारी, वंदना विनायक ने सामुहिक नृत्य, संगीता विनायक, वंदना विनायक ने भाव अभिव्यक्ति, महावीर महिला मंडल की डांडिया प्रस्तुति दी। अनुपमा नाटिका में कविता बाफना,मीनू मेहता, राजश्री मेहता, सुचीता भंडारी, संगीता विनायक, वंदना विनायक, समता महिला मंडल ने स्तवन की प्रस्तुति दी। वर्षा कोचर, पुष्पा कोचर द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा कोचर ने किया। कार्यक्रम महावीर महिला मंडल के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्राविका मौजूद रही।

क्या है वर्षी तप

​​​​​​​जैन धर्म में वर्षी तप को विशेष माना जाता है। इसका सीधा संबंध जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी से है। भगवान आदिनाथ जी को ऋषभ देव के नाम से भी जाता है।वर्षीतप के एक दिन दो पहल ही भोजन ग्रहण किया जाता है। जिसमें एक बार सुबह सूर्यादय से बाद और सूर्यास्त के पूर्व तक ही भोजन किया जा सकता है। इसी के साथ साथ व्रत के एक दिन निराहार रहा जाता है। जैन समुदाय में वर्षीतप को सबसे बड़ा तप कहा गया है। इसमें 1 वर्ष में छह महीने से भी अधिक समयकाल के लिए निराहार रहा जाता है। यह तप 2 वर्ष में पूर्ण होता है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!