ब्रेकिंग
हैवान बाप नाबालिग बेटी से कर रहा तीन माह से शारीरिक यौन शोषण, बेटी ने मार दी गोली और शव को Bhopal : मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 5 की मौत, मृतकों में दो शासकीय ... हरदा के नेहरू स्टेडियम में नानी बाई का मायरा, उधर युवाओं का भविष्य दांव पर, खिलाड़ियों ने लगाई गुहार ... मुंबई के बॉलीवुड कलाकार खंडवा पहुंचे किशोर दा की नगरी में हुआ जोरदार स्वागत मनावर: अज्ञात व्यक्ति की लाश मान नदी में मिली, कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ शव को बाहर निकाला, पु... निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए ---- विश्वदीप मिश्रा Crime News : पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने युवक पर चाकु से किया हमला हालत गंभीर MP न्यूज: संतान प्राप्ति के चक्कर में तांत्रिक बाबा के जाल में फंसी महिला, 10 दिन तक दुष्कर्म के बाद... Sirali News : 26 सितंबर को तहसील कार्यालय का क्षेत्र के किसान करेगे घेराव, बर्बाद हो चुकी फसलों का स... Bhopal News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में कार्यकर्ताओ को करेंगें संबोधित

आज दिन बुधवार का राशिफल जानिये आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

राहु ग्रह को शांत करने के लिए आप अधिक से अधिक काले काजल या सुरमा का दान करें। बेहतर होगा कि आप घर पर ही पहले सुरमा बनाएं और फिर उसका दान करें। यह उपाय उन जातकों के लिए बहुत ही अच्‍छा रहेगा जिनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी।

वृष
आज विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। लाभ होगा।

मिथुन
आज ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

कर्क
आज किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है। पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

सिंह
आज किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। हल्की मजाक बिलकुल न करें।

कन्या
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला
आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

वृश्चिक
आज शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु
आज धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी लंबी यात्रा की संभावना है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर
आज व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे।

कुंभ
आज स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं। किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मीन
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकता है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!